www.a2znewsup.com
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

(उरईजालौन) माधौगढ़,:जालौन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में और माता प्रसाद पाल अध्यापक डिकौल की अध्यक्षता में अमृता पैलेस माधौगढ़ में जालौन समाजवादी पार्टी का तहसील स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष राम प्रताप पाल ने किया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,जन अधिकार पार्टी, शोषित समाज पार्टी, ओबीसी महासभाअमृता पैलेस माधौगढ़ सहित इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 के बीच किसान , नौजवान, बेरोजगार युवाओं के हालात खराब है।गांव से युवा रोजगार के लिए पलायन कर गए हैं। गांव के गांव खाली पड़े हैं। भाजपा को घमंड हो गया है। वे घर बैठे चुनाव जीतने का दंभ भर रहे हैं। पूर्व मंत्री श्री रामपाल ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जो कोई बोलता है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज रहे हैं। भले लोग डरे सहमे है। लोग न्याय की बात नहीं कह पा रहे हैं। ऐसी तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लोकसभा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार को साईकिल का बटन दबाकर जिताने का काम करें। पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता ने पांच बार भारतीय जनता पार्टी का सांसद चुना और सांसद मंत्री भी बना लेकिन जनता को कुछ नहीं दिया। अब समय आ गया है कि ऐसे जालौन भारतीय जनता पार्टी सांसद को हटाना है । और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार को जिताना है। पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा ने कहा ने कहा कि इंडिया गठबंधन को जिताना है। और भारतीय जनता पार्टी को भगाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बार बार झूठ वोल कर जनता को बेवकूफ बना रही है। जन अधिकार पार्टी के मंडल अध्यक्ष महाराज सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिला विरोधी तानाशाही, आतंकवादी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए गठबंधन प्रत्याशी को जिताना है। राघवेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि माधौगढ़ का इतिहास रहा है । हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कि हमें अपने पूर्वजों का सम्मान बढ़ाने को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना तो गठबंधन प्रत्याशी को जिताना है। जन अधिकार मंच के मंडल प्रभारी महाराज सिंह कुशवाहा ने कहा कि बूथ प्रभारी अपनी मतदाता सूची का अवलोकन कर लें। जिनके वोट नहीं बने हैं उनके वोट बनवा लें। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर काम धंधा करते हैं उन्हें वोट डालने के लिए बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के वोटों को खरीदने की योजना बना रही है उससे सावधान रहना है। पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस चौधरी श्याम सुंदर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा देश लोगों के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं जो जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव 2024 बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। यह संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोग तरह तरह के प्रलोभन के साथ आयेंगे लेकिन इन जालसाजों की कोई बात नहीं सुनना है। सभी लोग एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार को वोट देकर जिताना है। वहीं जगराम पूर्व प्रधान, कृष्णा दोहरे,रामबाबू निराला, राज कठेरिया ,प्रेम सिंह, पूर्व प्रधान, ब्रह्मानंद दोहरे, विक्रम दोहरे ,उपेंद्र दोहरे ,जितेंद्र दोहरे हरि सिंह दोहेरे ,लालू दोहरे, उदल दोहरे ,राम प्रताप दोहरे ,गोलू दोहेरे ,नरेंद्र दोहरे, रामपाल जाटव, परमात्मा जाटव, राजेश बाल्मीकि, प्रिंस, ब्रह्म प्रकाश गौतम, वीर सिंह दोहरे,ऋषि दोहरे ,पप्पू दोहेरे अंशु दोहेरे दीपक दोहरे, सहित सैकड़ों दोहरे समाज के लोग बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए ।अंत में जालौन गरौठा भोगनीपुर लोकसभा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार ने उपस्थित समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अगर आप जिताकर संसद भेजेंगे और गठबंधन की सरकार बनी तो अपनी लोकसभा क्षेत्र के पिछड़े माधौगढ़ क्षेत्र को विकास की ऊंचाई पर ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली और इलाहाबाद जैसी उच्च शिक्षा की व्यवस्था लोकसभा में करेगा और इस लोकसभा क्षेत्र के बच्चे भी आई ए एस,पी सी एस बनकर देश में इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि सभी लोग नारायण दास अहिरवार बनकर क्षेत्र में जायें और भारी मतों से जिताने का सहयोग करें। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, माता प्रसाद पाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह,वीरेंद्र सिंह यादव, महेश चंद्र विश्वकर्मा, आप पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय चौरसिया,महाराज सिंह कुशवाहा जन अधिकार पार्टी, माता प्रसाद पाल,अनुपम गुर्जर,अशोक दुबे,चौ श्याम सुंदर, गजेन्द्र सिंह राजावत,कमाल खां,राजकुमार त्रिपाठी, राजीव नारायण मिश्रा, पप्पू मिश्रा,भारत सिंह कुशवाहा, विक्रम सिंह यादव राजकुमार प्रजापति, तेज सिंह धूता, सुरेश याज्ञिक,जंग बहादुर ,बृजमोहन कुशवाहा एडवोकेट, गजेन्द्र पाल,, मुन्नीलाल प्रजापति,जगराम दोहरे प्रधान, बृजभूषण कुशवाहा,, सुखराम पाल,, सुरेश कुशवाहा रामबाबू कुशवाहा, सुरेश याज्ञिक,पतलेश राजपूत, विजय सिंह कुशवाह, उम्मेद यादव,,ममता कुशवाहा,रश्मी पाल,श्रद्धा चौरसिया,सुधा सिंह राजावत, शकुंतला पटेल,मीरा राठौर, विधानसभा अध्यक्ष परमात्मा शरण फौजी राजू सेंगर, हबीब खां,अजय गौतम योगा निराला, गोविंद विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, सुधीर दोहरे,प्रमोद विश्वकर्मा, छल्लू याज्ञिक, सुनील पाल, रघुराज कठेरिया, आफताब आलम ,दीपक कुशवाहा, ही मेन रजक,हेमंत प्रजापति, सरकार यादव,छेदी लाल प्रजापति, बबलू यादव,कपूर यादव,रामू सेंगर ऊमरी, आशुतोष द्विवेदी, देवेंद्र यादव टीटू, ऋषभ गुप्ता मनोज चौधरी,, राजकुमार फतेहपुर, देवेंद्र यादव, रूद्र पाल यादव, राजेश भैलावली,सत्येंद्र गुर्जर सहित सैकड़ों इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।