www.a2znewsup.com
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन) माधौगढ़: विशाल जनसभा आज जालौन-45 गरौठा व भोगनीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद तथा भानुप्रताप वर्मा के समर्थन में आज माधौगढ़ के स्व. बहादुर सिंह महाविद्यालय में उपस्थित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के संविधान को कोई खतरा नहीं है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाये विपक्ष अर्नगल बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव आज देश की जनता को लोकतंत्र और संविधान पर खतरे के नाम से गुमराह कर रहे है।जबकि हकीकत यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में खतरा राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीति पर है।उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी देश में 400 सीटों से अधिक जीतकर नया इतिहास बनाने जा रही है । तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। जनसभा में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी भानुप्रताप वर्मा, लोकसभा प्रभारी मदन पांडेय, लोकसभा संयोजक श्याम सिंह सिसोदिया, विधानसभा प्रभारी रानू दिवोलिया, विधानसभा संयोजक राजकिशोर गुप्ता के अलावा जालौन जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन , सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, पूर्व कालपी विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, लोकसभा मीडिया प्रभारी अशोक राठौर, मीडिया प्रभारी मनोज यादव सहित अन्य एनडीए गठबंधन के नेता सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
