{“_id”:”6787a3e5f97baf17f20ac190″,”slug”:”jalaun-body-of-young-man-found-lying-on-the-side-of-the-railway-track-2025-01-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Jalaun: Body of young man found lying on the side of the railway track

नफीस। (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की बाइक भी ट्रैक के पास खड़ी मिली। वह परिजनों से विवाद होने के बाद घर से निकल गया था। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पाठकपुरा निवासी नफीस मंसूरी (35) का शव बुधवार को झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक रिनिया फाटक के पास पड़ा मिला।

Trending Videos

लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि नफीस अपने भाई आमिर से विवाद होने के बाद घर से नाराज होकर निकल गया था। शव के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली।

पुलिस ने बताया कि नफीस के सिर पर चोट व नाक व मुंह से खून निकल रहा था। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन के सामने आत्महत्या करने का लग रहा है। फिर भी जांच-पड़ताल की जा रही है। वह गुजरात के मनसौर में रहकर कपड़े बेचने का काम करता था। उसका एक बेटा है। उसकी मौत से पत्नी मुन्नी बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें