{“_id”:”66e6d49a926b743b6b09a3e9″,”slug”:”jalaun-cleaning-workers-beaten-up-family-members-created-ruckus-in-police-station-2024-09-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: सफाई कर्मियों के साथ मारपीट, परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय

Updated Sun, 15 Sep 2024 06:13 PM IST

जालौन जिले में सफाई कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।



Jalaun: Cleaning workers beaten up, family members created ruckus in police station

कोतवाली में मौजूद परिजन
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


जालौन जिले के कालपी में सफाई कर रहे युवकों के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। जिससे एक व्यक्ति को गंभीर चोंट आई। जानकारी पर दर्जनों की संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के कागजीपुरा निवासी अरुण वाल्मीकि ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। शनिवार को उसकी ड्यूटी बटाऊलाल मंदिर के पास थी, इसके साथ ही उसके साथी सुमित, राजा व अजय काम कर रहे थे, तभी मोहल्ला अदलसराय निवासी रामजी, टर्रे, सर्वेश, हरिसिंह व मोहल्ला हैदरीपुरा निवासी मूलचंद प्रजापति आए और गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उक्त लोग घर से लाठी, डंडे ले आए और मारपीट करने लगे। जब उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की। जिससे उसको व साथियों को गंभीर चोंटे आई। इसके बाद आरोपी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जानकारी पर पीड़ित के परिजन कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हंगामा से कोतवाली परिसर में खलबली मच गई। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने परिजनों को समझाकर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही सभी को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें