{“_id”:”670fa89d77f6d8ccd305c18b”,”slug”:”jalaun-daughter-dies-after-a-mound-of-soil-collapses-mother-injured-2024-10-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: मिट्टी का टीला धसकने से बेटी की मौत, मां गंभीर रूप से घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Jalaun: Daughter dies after a mound of soil collapses, mother injured

मौके पर मौजूद भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मिट्टी खोदने गई मां बेटी टीला धसकने से दब गई। शोर सुन दौड़े लोगों ने महिला को बचा लिया। लेकिन उसकी बेटी की मौत हो गई। घटना से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos

थाना क्षेत्र के कूसेपुरा निवासी राहुल की 35 वर्षीय पत्नी मालती अपनी 13 वर्षीय बेटी प्रिंसी के साथ कदमपुरा मार्ग पर स्थित जगंल के रास्ते में बने टीले से त्योहार को लेकर लिपाई पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं, जब वह टीले के नीचे बैठकर मिट्टी खोद रहीं थीं कि अचानक टीला धसक गया। इससे महिला व उसकी बेटी दब गई। शोर सुन आसपास जानवर चरा रहे लोगों ने मिट्टी में दबी मां बेटी को निकाला और उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां बेटी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। वह प्राथमिक विद्यालय कूसेपुरा में कक्षा पांच की छात्र थी। सुबह मां के कहने पर ही वह उसके साथ चली गई थी। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। थाना प्रभारी संजीव कटियार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

बेटी की मौत की खबर सुन मालती हो गई बेसुध

मालती सुबह उठकर बेटी पि्ंसी से बोली कि घर में लिपाई पुताई करना है, इसलिए वह उसके साथ मिट्टी खोदने चले। इस पर वह मां के साथ टीले पर पहुंच गई। मालती मिट्टी खोद रही थी, जबकि बेटी पि्ंसी बैठी थी, कि अचानक टीला धसक गया और बेटी की मौत हो गई। अस्पताल में होश आने पर जैसे ही उसे पता चला कि उसकी बेटी नहीं रही तो वह बेसुध हो गई। होश में आने के बाद वह एक ही बात कह रही थी कि भगवान उसको उठा लेता लेकिन उसकी बेटी को बचा देता। यह सुन आसपास के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।

2012 में टीले ने पांच लोगों की ले ली थी जान

थाना क्षेत्र के कूसेपुरा में टीला धसकने से हुई किशोरी की मौत यह कोई पहली घटना नहीं है। वर्ष 2012 में टीला धसकने से गांव के ही पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस पर कई साल तक लोग टीलों पर नहीं गए थे। अचानक बुधवार को किशोरी की मौत हो जाने पर लोगों के जख्म फिर से ताजा हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *