www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️✍️

जनपद जालौन

(उरई जालौन) उरई : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में जिला निर्वाचन कार्यालय सभागार उरई में जनपदीय मास्टर्स ट्रेनर्स को EVM मशीन का संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स जनपद के तहसील मुख्यालयों एवं जनपद जालौन के निर्धारित विभिन्न बूथों पर मोबाइल वैन द्वारा ईवीएम मशीन का प्रदर्शन करेंगे एवं आम मतदाता इन EVM मशीनों पर अपना डेमो मतदान करके अपनी जिज्ञासाओं एवं भ्रांतियों को दूर कर सकता है। इसके अलावा निर्वाचन कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में डेमो मतदान की प्रक्रिया मतदाता द्वारा की जा सकती है।
आज प्रथम पाली में 16 मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे, मास्टर ट्रेनर्स को राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राघवेन्द्र सिंह, संजीव कुमार, शैलेन्द्र त्रिपाठी ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *