www.a2znewsup.com
- जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻
(उरई जालौन) उरई : जिला कार्यक्रम अधिकारी जनपद जालौन इफ्तेखार अहमद द्वारा ग्राम चकजग देवपुर, औंता विकास खण्ड डकोर एवं चुर्खी, विकास खण्ड महेवा में संचालित 09 आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र संचालन में पायी गयी कमियों/कर्मियों की अनुपस्थिति एवं लापरवाही के दृष्टिगत 05 आंगनवाडी कार्यकत्रियों एवं 05 सहायिकाओं सहित कुल 10 कर्मियों का मानदेय रोका गया है तथा सम्बन्धित क्षेत्रीय मुख्य सेविकाओं को केन्द्रों का संचालन नियमानुसार न होने केन्द्र बन्द पाये जाने तथा बच्चों की उपस्थिति कम होने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि देने एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को चेतावनी दी गयी है, सुधार न होने पर वेतन रोक दिया जायेगा।
डकोर विकास खण्ड के ग्राम चकजग देवपुर के प्राथमिक विद्यालय में संचालित एक केन्द्र खुला पाया गया। आंगनवाडी कार्यकत्री कमलेश कुमारी बच्चों के साथ उपस्थित एवं सहायिका शान्ति देवी अनुपस्थित थी। आंगनवाडी केन्द्र औंता के विद्यालय में विभागीय भवन में संचालित तीन केन्द्र बन्द पाये गये, आंगनाडी कार्यकत्री मीरा देवी एवं कुसुम अनुपस्थित थी, विकास खण्ड महेवा के विभागीय भवनों एवं विद्यालय में संचालित 05 आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक आंगनवाडी केन्द्र खुला पाया गया है।जिसमें कार्यकत्री अर्चना सिंह केन्द्र का संचालन कर रही थी, सहायिका अनुपस्थित थी। इन केन्द्रों से अनुपस्थित आंगनवाडी कार्यकत्री/सहायिका साधना,गीता, मंजू,गुडडी,देववती सरला विनीता रजनी का मानदेय रोका गया निरीक्षण में बन्द पाये गये सभी आंगनवाडी केन्द्रों की आंगनवाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का मानदेय रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है, स्पष्टीकरण सन्तोषजनक न मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो, सहायिकाओं को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर विभागीय ड्रेस में उपस्थित होकर नियमानुसार केन्द्र का संचालन करें, शासन की प्राथमिकता में हाॅटकुक्ड फूड योजना का संचालन करें तथा विभागीय योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को दिया जाये। पोषण अभियान के अन्तर्गत नियमानुसार गतिविधियों का आयोजन कराया जाये तथा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को वी. एच. एस. एन. डी. सत्र पर लाये व उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुये चिन्हित सैम श्रेणी के बच्चों को ई-कवच पर फीड कराया जाये। पोषण ट्रैकर पर समस्त फीडिंग प्रतिमाह ससमय पूर्ण करायी जाये। केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति कम होने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि 03 से 06 वर्ष आयु के पंजीकृत सभी बच्चों को प्रतिदिन केन्द्र पर उपस्थित होने हेतु आवश्यक गतिविधियां आयोजित करायी जाये। भविष्य में यदि केन्द्र पर बच्चों की संख्या उपस्थिति में सुधार नहीं होता है तो सम्बन्धित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
