पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️ 🧶 🧶 🧶 🧶 🧶 (उरईजालौन)उरई: जालौन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० लखनऊ द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किये जाने हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना का संचालन किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के आवेदन/पंजीकरण हेतु विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल divyangjanup.upsdc.gov.in विकसित है। अतः जनपद के ऐसे पात्र दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम अंगों/सहायक उपकरणों (ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, स्मार्ट केन, वैशाखी, कान की मशीन एवं छड़ी आदि) की आवश्यकता है, वे विभागीय पोर्टल divyangjanup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करते हुए आवेदन पत्र मय संलग्न प्रमाण-पत्रों के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट कैम्पस, डी०पी०आर०ओ० बिल्डिंग में किसी भी कार्यदिवस में जमा कर दें। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित अभिलेखों / प्रपत्रों की आवश्यकता होगी- दिव्यांगता दर्शाता रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, जन्मतिथि/आयु प्रमाण-पत्र (आधार कार्ड / हाईस्कूल मार्कशीट), पहचान प्रमाण-पत्र (वोटर आई०डी०/ हाईस्कूल मार्कशीट / यू०डी०आई०डी० कार्ड), आय प्रमाण-पत्र (शहरी क्षेत्र-56460/- वार्षिक एवं ग्रामीण क्षेत्र-46080/- वार्षिक), दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यू०डी०आई०डी० कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, उपकरण हेतु चिकित्सा अधिकारी से संस्तुति प्रमाण-पत्र।