
पर्वत सिंह बादल उरई (ब्यूरो चीफ जालौन)✍🏻
(उरईजालौन) उरई: जनपद जालौन में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। 31 जनवरी 2025 की रात को कालपी क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक वाहन से लुकेशन देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो अवैध खनन में लिप्त वाहनों का मार्गदर्शन कर रहा था।
उपजिलाधिकारी कालपी और पुलिस क्षेत्राधिकारी कालपी की उपस्थिति में की गई इस छापेमारी के दौरान, वाहन संख्या यूपी 14 एक्यू 4950 को रोका गया। इस वाहन में सवार व्यक्ति ने पुलिस और प्रशासनिक टीम के सामने और पीछे चलकर लोकेशन देने का काम किया, जिससे अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों को बिना किसी परेशानी के अवैध परिवहन करने में मदद मिल रही थी। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति का नाम गौतम कुमार यादव बताया गया, जो जालौन जिले के कालपी क्षेत्र का निवासी है। गौतम कुमार यादव से जब्त किया गया मोबाइल फोन, जिसमें अवैध खनन और परिवहन से संबंधित कई महत्वपूर्ण चैट्स और लोकेशन डाटा पाए गए, प्रशासन की जांच में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि वह कई अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर जालौन, हमीरपुर, झांसी और मध्य प्रदेश तक अवैध खनन परिवहन में लिप्त था। खनिज लिपिक उमेश कुमार ने इस मामले में कई संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की पहचान की है, जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इसके अलावा, एक और साक्ष्य सामने आया है जिसमें यह जानकारी मिली कि कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा गंगाराम प्रनामी मार्केट से लोकेशन देने का कार्य किया जाता था, जिनके खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत की गई है।