www.a2znewsup.com
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन) उरई; जालौन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं UP राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बन्दियों की रिहाई हेतु यूटीआरसी कैम्पैन 2024 की सफलता हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण एलएडीसीएस के अधिवक्तागण, पैनल लॉयर्स एवं जिला कारागार में कार्यरत पराविधिक स्वयंसेवकों को विगत जिला दीवानी न्यायालय सभागार उरई एवं जिला कारागार उरई में जनपद न्यायाधीश लल्लू सिंह के कुशल मार्गदर्शन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव/अपर जिला जज महेन्द्र कुमार रावत ने कहा कि बन्दियों की रिहाई हेतु उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष संजीव खन्ना (न्यायाधीश) द्वारा अन्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की त्रैमासिक बैठक- 2024 कैम्पेन का शुभारम्भ किया गया हैं। इसमें एलएडीसीएस के अधिवक्तागण, पैनल लॉयर्स एवं पीएलवी के कार्य एवं नियम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा विभिन्न अपीलों निर्गत निर्देशों के अनुपालन हेतु बन्दियों की बेल, विचारण, अपील एवं रिविजन हेतु विधिक सहायता दिये जाने हेतु एलएडीसीएस के अधिवक्तागण, पैनल लॉयर्स एवं पराविधिक स्वयंसेवकों को विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी जेल अधीक्षक प्रदीप कुमार, उपकारापाल तारकेश्वर सिंह व अमर सिंह, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के चीफ विश्राम सिंह, डिप्टी चीफ उमेश कुमार मिश्रा, असिस्टेन्ट प्रतीक सिंह व असिस्टेंट अभिषेक पाठक, पैनल लॉयर्स रामजी, श्रीमती राजकुमारी निषाद, श्रीमती साधना त्रिपाठी, श्रीमती मंजूलता, प्राधिकरण कार्यालय के डीईओ दीपक नरायन, कनिष्ठ लिपिक कृष्णगोपाल विश्वकर्मा एवं कनिष्ठ लिपिक शुभम् शुक्ला सहित जिला कारागार के समस्त पीएलवी उपस्थित रहे।
