www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻



(उरई जालौन) उरई: जिला पुरुष अस्पताल के नवागंतुक प्रभारी CMS डॉ.अनिल राज ने जब चार्ज संभाला है तब से वह अस्पताल की OPD हो या फिर इंमरजेंसी ट्रामा सेंटर हो या फिर अस्पताल के बार्ड हो सभी ब्यवस्थाओं में दुरुस्त बनाने में लगे हुए देखे जा रहे है। इसके भी अस्पताल की बिगड़ी ब्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है।आज गुरुवार को सीएमएस अनिल राज ओपीडी में बैठने वाले डाक्टरों के कक्षों का निरीक्षण किया। मगर ओपीडी कक्ष एवं बी.ब्लाक की OPD में डाक्टरों के इर्दगिर्द घूमने वाले दलाल सीएमएस साहब को नजर नहीं आ रहे जो अस्पताल आने वाले गरीब मरीजों को डाक्टरों के माध्यम से बाहर दबाईयां सरकारी पर्चे पर लिखवा कर लूटने का काम करते हुए देखे जा सकते है।सूत्रों की मानें तो नवागंतुक
CMS डॉ.अनिल राज ने खुद भी माना है कि जिला अस्पताल के तीन डाक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने का काम कर रहे।बताते चले कि विगत दिनों जिलाधिकारी ने भी निरीक्षण के दौरान दो डाक्टरों को बाहर की दवाएं लिखने को लेकर चिंहित कर डाक्टरों से स्पष्टीकरण भी मांगा था।फिर भी अब देखना है कि नये सीएमएस डा. अनिल राज ऐसे डाक्टरों व अस्पताल में घूमने वाले दलालों पर कितना अंकुश लगा पाते है यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *