www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन) उरई ; आज मंडलायुक्त विमल दुबे ने कलेक्ट्रेट परिसर उरई में E-Office कक्ष का उच्चीकरण किया गया जिसका फीता काटकर सुभारम्भ किया।
मंडलायुक्त विमल दुबे ने कहा कि जनपद में e-office प्रणाली (पेपर लेस ऑफिस) की शुरुआत की है। ‘Digital India’ अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी के अंतर्गत आज E-Offce कक्ष का उच्चीकरण किया गया। E-Office प्रणाली के तहत कार्य किये जा रहे हैं। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने कहा कि E-Office उत्तर प्रदेश शासन का एक मिशन मोड प्रोजेक्ट है । जो N.I.C .के सॉफ्टवेर पर कार्य करता है। इस प्रणाली में पारंपरिक फाइलिंग प्रणाली की तुलना में अतिरिक्त लाभ हैं। e-office को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों को पेपरलेस बनाते हुए शासकीय कार्यों को गति प्रदान करना है। ई-ऑफिस में किसी भी समय पत्रों एवं फ़ाइलो पर कार्य किया जा सकता है। साथ ही e-office प्रणाली पेपरलेस होने के कारण पर्यावरणनुकूल भी है और सभी प्रपत्रों के ऑनलाइन होने के कारण उनके गायब होने अथवा किसी अन्य प्रकार की त्रुटि होने की आशंका समाप्त हो जायेगी। सारे कागजात क्लाउड पर सुरक्षित रहते हैं। अधिकारी तथा कर्मचारी ई-फाइल पर डिजिटल रूप में हस्ताक्षर करते है। e-office प्रणाली में अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही को पारदर्शी तरीके से तय किया जा सकेगा। e-office
में अगर कोई फाइल आती है तो उसका नोटिफिकेशन सम्बंधित को मिल जाता है। तय समय के अंतर्गत उस फाइल का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया जाता हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह आदि सहित संबंधित अधिकारी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *