www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरई जालौन )उरई; जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी व पुलिस अधीक्षक ईरज राजा IPS ने इन्दिरा स्टेडियम उरई में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में आयोजित प्रान्तीय रक्षक दल का 75वां स्थापना दिवस के अवसर पर परेड समापन एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में P.R.D .जवानों द्वारा परेड कर सलामी दी गयी। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने P.R.D. जवानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारा यह सुरक्षा बल ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है इससे पुलिस विभाग को बहुत ही सहयोग मिलता हैं। शासन द्वारा आपको समय-समय पर सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है जिससे आप अपने कार्यो का अच्छे से निवर्हन कर सके। जालौन पुलिस अधीक्षक ने सम्बोधित करते हुये कहा कि P.R.D. के जवान बड़ी ईमानदारी, लगन व निष्ठा से ट्रैफिक व थानों में मुस्तैदी से शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं, आप अपने कार्यो को भलीभांति निवर्हन कर रहे है, आपका कार्य सराहनीय हैं।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र पटेरिया, पुलिस लाईन P.T.I. नाजिश अली, अन्नत तिवारी, पंकज शिवहरे, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पारस नाथ चैधरी आदि संबंधित मौजूद रहे।
