www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरईजालौन) उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी की उरई अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली एवं बैठक कर राजस्व वसूली में तेजी लाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली से जुड़े समस्त विभागीय अधिकारियों का दायित्व है कि दिए गए लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली में लक्ष्य तक ही सीमित न रहे, लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने मंडी व नगर निकायों को आय के स्रोत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन अधिकारी सक्रिय रहते हुए प्रवर्तन कार्य करें और चेकिंग बढ़ाने के साथ ही अवैध परिवहन और ओवरलोड वाहनों पर पूर्ण रोक लगाई जाए। प्रवर्तन संबंधी कार्यवाही की कार्य योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग को निर्देश दिए कि सुनिश्चित किया जाए जनपद में कारापवंचन न होने पाए। जिन विभागों की प्रगति धीमी है वह पूरी सक्रियता के साथ राजस्व वसूली कर लक्ष्य को प्राप्त करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि 03 व 05 वर्ष पुराने राजस्व वादों को यथाशीघ्र निस्तारण करें,साथ ही तहसीलों द्वारा जारी किए जाने वाले जन्म, मृत्यु, आय, निवास आदि प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्गत किए जाएं। विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाध विद्युत आपूर्ति रोस्टर अनुसार सुनिश्चित कराई जाए, जर्जर पोल व तारों की समस्याओं गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करें, साथ ही समस्त सबस्टेशन प्रभारी, एसडीओ, एक्सीयन आदि अधिकारियों के मोबाइल नंबरों को प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें जिससे विद्युत संबंधी शिकायतों का समय से निस्तारण किया जा सके सभी अधिकारी आमजन का फोन रिसीव अवश्य करें इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, समस्त उप जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *