(उरई जालौन) जालौन जिलाअधिकारी चाँदनी सिंह ने कोषागार उरई में नवनिर्मित अभिलेखागार का फीता काटकर लोकार्पण किया। मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कोषागार में रिकार्ड एवं अल्मारियाँ के रखने हेतु द्वितीय अभिलेखागार की अत्यन्त आवश्यकता थी अथक प्रयास करके एक अस्थायी अभिलेखागार का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही कोषागार के पूर्वी पार्श्व परिसर की व्यापक सफाई कराकर बाउन्ड्रीवाल की पेन्टिंग भी करायी गयी है। लोकार्पण के पश्चात जिलाधिकारी ने पूर्वी पार्श्व परिसर में चकरेसिया वृक्ष का रोपण भी किया। इसी के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने नीम के पेड़ का रोपण तथा मुख्य कोषाधिकारी ने आंवला के वृक्ष का रोपण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि./रा. पूनम निगम, उपवनाधिकारी उरई एस. के. पाण्डेय, सहायक कोषाधिकारी राजवीर सिंह, कोषागार लेखाकार रमेशचन्द्र, अजय कुमार वर्मा, गुलाब सिंह, अनुराग पाण्डेय, प्रद्युम्न चौधरी, नितेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश निरंजन, योगेन्द्र चतुर्वेदी, हितेन्द्र कुमार, जितेन्द्र निरंजन, दुर्गाप्रसाद, विश्वजीत सिंह, समीउल्ला खान, महेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र शाह, अमित कुमार एवं मुख्य रोकड़िया प्रभुदत्त मिश्रा उपस्थित रहे।
संवाददाता… ।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।पर्वत सिंह बादल जिला जालौन क्राइम रिपोर्टर