

www.a2znewsup com
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻
(उरई जालौन) उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार उरई में सहकारी समितियों को Nano Urea and DAP तथा जैव उर्वरक के प्रयोग की विधि उसकी उपयोगिता, किसानो को प्रोत्साहित किये सम्बंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं गोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गोष्ठी में उपमहाप्रबंधक इफको मुख्यालय लखनऊ यतेंद्र तेवतिया ने Nano Urea / DAP एवं जैव उर्वरक की उपयोगिता, उपयोग विधि एवं भविष्य में होने वाले लाभों से गोष्ठी में अवगत कराया गया। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सभी बी. पैक्स के सचिवों को निर्धारित मूल्य पर रसायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने के साथ-साथ मृदा परीक्षण के अनुसार निर्धारित मात्रा में उर्वरक के उपयोग करने एवं पर्यावरण तथा आमजन के हित में Nano Urea, DAP के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिये कहा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सचिवो को प्रशिक्षण में भावी पीढ़ी को जल,भूमि एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रेरित करते हुए अधिकाधिक कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिये कहा गया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता विजय प्रकाश वर्मा द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को आभार व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने हेतु आश्वस्त किया गया। गोष्ठी में यतेन्द्र तेवतिया उपमहा प्रबन्धक इफको मुख्यालय लखनऊ, आशीष सोमवाल प्रतिनिधि इफको, एमसी, सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी JDC बैंक लि. उरई, जिला प्रबन्धक PCF, सचिव DCDF, सहकारिता विभाग के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (सह.) एवं सहकारी उर्वरक बिकी केन्द्रों एवं बी. पैक्स लि. के सचिव आदि उपस्थित रहे।
