www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

जालौन डीएम द्वारा बबीना में गौशाला का निरीक्षण किया

(उरई जालौन ) बबीना; आज जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी ने बबीना गौशाला का निरीक्षण कर उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला में CCTV कैमरे लगाए जाएं और साथ ही भुसा घर तथा मुख्यद्वार पर CCTV कैमरे लगाए जाएं ताकि गौवंशों की भरण पोषण की उच्च निगरानी की जा सके। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गौवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण के लिये नियमित रूप से परीक्षण किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि गौशाला में हरा चारा, भूसा,पानी आदि की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि सर्दी से बचाव हेतु गौवंशो के लिए त्रिपाल, अलाव आदि की व्यवस्था करना सुनिचित करे। उन्होंने गौशाला में साफ-सफाई व्यवस्थित ढंग से किये जाने हेतु निर्देशित किया। गौशाला में बन रहे टीन शेड को तेज गति से कार्य को दो दिवस में पर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश संरक्षण पंजिका अवलोकन किया साथ ही भूसा की उपलब्धता चुनी चोकर आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कालपी हेमंत पटेल, क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *