www.a2znewsup.com

  • जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

( उरई जालौन ) उरई; जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागा उरई में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जनपद में धान, ज्वार एवं बाजरा खरीद हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बिन्दुवार क्रय नीति के अनुसार धान/ज्वार / बाजरा खरीद के संबंध में कहा कि जनपद में धान/ज्वार/बाजरा का क्रय दिनांक 01 अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ होगी। जनपद में धान के 04, ज्वार के 10 तथा बाजरा के 10 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। जनपद हेतु धान का क्रय लक्ष्य 500 मी०टन शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। क्रय केन्द्रों पर धान / ज्वार/बाजरा के कय हेतु समस्त व्यवस्थांये पूर्ण हैं। आवक होने पर नियमानुसार धान/ज्वार/बाजरा का क्रय किया जायेगा। जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जालीन, प्रबन्धक (गु०नि०) भारतीय खाद्य निगम उरई, वरिष्ठ निरीक्षक, विधिक बाँट मोंप विज्ञान, जालौन एवं समस्त मण्डी सचिव द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित बिन्दुओं से अवगत कराया गया। अपरजिलाधिकारी (वि०/रा०)/ जिला खरीद अधिकारी संजय कुमार ने कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत धान/ज्वार/बाजरा विक्रय करने के लिये सभी मण्डी सचिव को व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा किसानों से क्रय किये जाने वाले धान/ज्वार/बाजरा का वर्षा आदि से सुरक्षित रखने हेतु क्रेटस एवं तिरपाल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को अधिक से अधिक पंजीयन कराने तथा जनपद हेतु आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष खरीद करने के निर्देश दिये गये। सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को क्षेत्र में जाकर किसानों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर किसानों का पंजीयन करने और क्रय नीति की व्यवस्था के अनुसार धान/ज्वार/बाजरा कय करने के निर्देश दिये गये।
कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला खरीद अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जालौन, प्रबनाक (गु०नि०) भारतीय खाद्य निगम उरई, वरिष्ठ निरीक्षक, विधिक बॉट मॉप विज्ञान, जालौन, समस्त मण्डी सचिव एवं सगस्त पान/ज्वार / बाजरा कय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *