www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

उरई जालौन उरई; जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में जनपद कोषागार उरई के प्रांगण में अपरान्ह 12:00 बजे से पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जायेगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने अवगत कराया कि राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं की जनपद स्तर पर सुनवाई व निराकरण हेतु प्रतिवर्ष 17 दिसम्बर को पेंशनर्स दिवस का आयोजन जनपद स्तर पर करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। इसी क्रम में जनपद में 17 दिसम्बर 2023 को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में जनपद कोषागार उरई के प्रांगण में अपरान्ह 12:00 बजे से पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जायेगा। आयोजन का समन्वय वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा किया जायेगा। आयोजन में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष भी प्रतिभाग करेंगे।
अतः कोषागार उरई से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि जिन पेंशनरों की समस्या या शिकायत है वह अपने शिकायत /प्रार्थना पत्रों के साथ प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
