www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन ) जालौन में आज शुक्रवार अलविदा की नमाज के अवसर पर शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी व जालौन पुलिस अधीक्षक ईरज राजा IPS द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान जालौन व उरई नगर बाजार में  भ्रमण किया गया तथा जुमा की नमाज के दृष्टिगत ड्यूटी पर तैनात किये गये पुलिस अधि0/कर्म0गण की उपस्थिति को जांचा गया। उपस्थित सभी अधि0/कर्म0गण को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के संबंध में महत्वपूर्ण/आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया एवं धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से वार्ता कर शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्यौहार मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी।
इस दौरार अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, नगर उरई क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी, जालौन उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, जालौन क्षेत्राधिकारी राम सिंह यादव व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *