http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ब्यूरो चीफ जालौन ✍🏻 (उरईजालौन)उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  एम०डी०ए०के अन्तर्गत जनपद स्तरीय अन्र्त्तविभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डा० एन०डी० शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकरी के द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत एम०डी०ए० फरवरी 2025 अभियान के बारे में समस्त संहयोगी विभागों के उत्तरदायित्वों एवं अब तक की गयी तैयारियों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में उपरोक्त कार्यक्रम जनपद जालौन के केवल डकोर ब्लाक में ही चलाया जायेगा। तत्पश्चात चन्द्रशेखर, जिला मलेरिया अधिकारी के द्वारा एम०डी०ए० कार्यक्रम के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी गयी जनपद के ब्लाक डकोर की कुल जनसंख्या 162764 है। एम०डी०ए० अभियान दिनांक 10 फरवरी 2025-से 25 फरवरी 2025 तक ब्लाक डकोर में चलाया जायेगा। दिनांक 10 फरवरी को  जनप्रतिनिध के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डकोर से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। अभियान के दौरान डी०ई०सी० व एल्बेन्डाजोल दवा खिलाने हेतु 130 टीमें गठित की गयीं हैं। जिसमें 260 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर लगाये गये है। जिसमे आशा, ऑगनवाड़ी कार्यकत्री, एवं स्वंय सेवी कार्यकर्ता कार्य करेंगें। निगरानी के लिये 26 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डकोर को प्रचार-प्रसार हेतु आई०ई०सी० सामग्री उपलब्ध करा दी गयी है। राज्य मुख्यालय से जनपद को दवा प्राप्त हो गयी है। कार्यक्रम के दौरान दवा खिलाये जाने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डकोर को 168000 एलबेडाजोल की गोलियां तथा 412500 डी०ई०सी० की गोलियां उपलब्ध करायी गयी है। यह दवा गर्भवती महिलाओं एवं गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को एवं 01 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नहीं खिलाई जायेगी।
जिलाधिकारी ने समस्त सहयोगी विभागों को शासनादेश में दिये गये कार्य निर्धारण / उत्तरदायित्वों को टाइम लाइन में निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूर्ण कराने एवं माइकोप्लान के अनुसार समस्त गतिविधियां शत-प्रतिशत सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनसामान्य में अधिकतम प्रभाव के लिये फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के सामने ही दवा खिलाई जाये। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामों में ग्राम प्रधान दवा का स्वयं सेवन कर अभियान का शुभारम्भ करें तथा गांव में डुगडुगी पिटवाकर जनमानस को दवा खाने हेतु प्रेरित किया जाये। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों को प्रार्थना स्थल पर दवा का सेवन करने तथा फाइलेरिया रोग से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी जाये। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि सम्बन्धित समस्त कोटेदार राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को दवा सेवन करने हेतु प्रेरित करें।
बैठक में राम अयोध्या प्रसद डी०पी०आर०ओ०, अखिलेश तिवारी जिला परियोजना निदेशक, शरद अवस्थी जिला कार्यक्रम अधिकारी, राजीव शुक्ला जिला पूर्ति अधिकारी डा०अरविन्द भूषण, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा०ए०पी०वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० देवेन्द्र कुमार मिटौरिया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अभिनव कुशवाहा पाथ संस्था एवं समस्त मलेरिया निरीक्षक / फाइलेरिया निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *