www.a2zne2sup.com

  • जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

( उरई जालौन ) माधौगढ़: जालौन
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी एवं जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील माधौगढ़ के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान के
अवसर पर जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश जालौन द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर तहसील माधौगढ में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना गया तथा उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने निर्देशित किया कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि यदि सरकारी भूमि, रास्तों/चकमार्गाे एवं पट्टेदारों के भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलती है तो राजस्व/पुलिस की टीम मौके पर जाए और तत्काल अवैध कब्जा खाली कराया जाए। अब जिन क्षेत्रों में अवैध कब्जे की शिकायत मिलेगी तो सम्बंधित क्षेत्र के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जॉच की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जालौन
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस माधौगढ़ में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी कहा कि महिलाओं की जनशिकायतों को गम्भीरता से सुने तथा उनका गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण भी सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस माधौगढ़ में कुल 59 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी माधौगढ़ सुरेश कुमार पाल, क्षेत्राधिकार राम सिंह यादव, जालौन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.डी. शर्मा, सहित जिला स्तरीय आदि अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *