www.a2znewsup.com

(उरई जालौन) उरई : उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पांचवे और आखिरी दिन जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी व जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार व उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने छत्रसाल इण्टर कॉलेज जालौन सहित विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जालौन
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान वहां CCTV Camera की व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रवेश व निकासी व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने CCTV कैमरो की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा CCTV से की जा रही निगरानी को भी देखा। जिलाधिकारी ने कहा की परीक्षा को सुचिता पूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई।
जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम के बीच सकुशल परीक्षा संपन्न हो गई है।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *