www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन) कालपी; जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने तहसील कालपी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बंधित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष 34 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 09 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाए साथ ही निस्तारण के सम्बंध में फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने तहसील में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतते है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। जालौन पुलिस अधीक्ष दुर्गेश कुमार ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि पुलिस विभाग के पास जो भी फरियादी अपनी समस्या लेकर आए उसकी सुनवाई व समाधान अवश्य ही करें, फरियादी संतुष्ट हो जाए और उन्हें दोबारा शिकायत करने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए।
इसके उपरांत जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने कालपी तहसील के निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि से सम्बंधित जो भी मामले है उसमें राजस्व की संयुक्त टीम और पुलिस की टीम मौके पर जाकर मामले को निस्तारित करे। उन्होंने निर्देशित किया कि न्यायलय में 03 वर्ष व 05 वर्ष के ऊपर के मुकदमे है उनको निस्तारित करे। उन्होंने निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पात्र लाभार्थी को लाभ दिया जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कालपी सुशील सिंह, कालपी क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार पचौरी, तहसीलदार आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *