www.a2znewsup.com
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन)उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय कुकरगांव का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले मिड-डे-मील को देखा, मेन्यू के अनुसार भोजन बनाया गया था। इसके बाद कक्षा में पहुंचे यहां पर पर्यावरण विषय पर शिक्षक मोहम्मद शाहिद बच्चों को पढ़ा रहे थे। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने बच्चों से पूछा कि वृक्ष हमें क्या देते हैं तो सटीक जवाब बच्चों ने दिया कि आक्सीजन, वृक्षों की पत्तियों में क्या पाया जाता है । तो बच्चों ने कहा कि क्लोरोफिल। इसके बाद उन्होंने छात्रा महक, सृष्टि अनन्या से पहाड़ा सुनाने को कहा तो छात्राओं ने पहाड़ा सुना दिया। दूसरी कक्षा में जिला अधिकारी
पहुंचे तो वहां पर शिक्षक बच्चों को महान व्यक्तित्व के बारे में समझा रहे थे। भगवान राम महान क्यों थे इस पर पढ़ाया जा रहा था। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने छात्र छात्राओं को भगवान राम के महान होने के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। लगभग एक घंटे तक उन्होंने बच्चों को ब्लैक बोर्ड में पढ़ाया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को आलस्य, क्रोध, ईर्ष्या, से दूर रहना चाहिए। बच्चे किसी भी विषय को रटें नहीं बल्कि उसको समझें और याद करें। बाद में जलसंरक्षण का महत्व भी बताया। शिक्षा की गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर बीएसए चंद्रप्रकाश से कहा कि थोड़ी और मेहनत की जाए। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण का सत्यापन किया।
