www.a2znewsup.com
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन ) उरई; जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार उरई में नमो ड्रोन दीदी योजना कि समीक्षा हेतु जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वयन समीक्षा समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गयी। जिसमें समिति के सभी सदस्य उपस्थित है। इस योजना में 10 से 15 ग्राम पंचायतों को लेकर कलस्टर बनाये जाना है जनपद में सभी विकास खण्डों में 36 कलस्टर बनाये गये है प्रत्येक कलस्टर में 01 समूह तथा उस समूह से ड्रोन दीदी का चयन किया जाना है।इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने योजना के तहत समूह को 80 प्रतिशत अधिकतम 8 लाख तक की सब्सिडी पर ड्रोन उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है 20 प्रतिशत समूह को स्वयं लगाना है ड्रोन दीदी के चयन के उपरान्त उन्हें 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिये जाने का प्रावधान है इस योजना के तहत अगले 04 वर्षों में 15 हजार समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराये जाने की योजना है। ड्रोन के माध्यम से कृषि कार्य में उर्वरकों एवं कीटनाशकों का छिडकाव किया जा सकता है। कृषको द्वारा किराये पर ड्रोन के माध्यम से छिडकाव का कार्य कराया जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, उप जिलाधिकारी अतिरिक्त ज्योति सिंह, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, डीसीएनआरएलएम दिनेश यादव आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
