www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

जनपद जालौन कैम्प कार्यालय उरई में डीएम ने झण्डा फहराया

(उरई जालौन ) उरई; जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी ने कैम्प कार्यालय व जिला मुख्यालय उरई के कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया, झण्डा फहराने के बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। गणतंत्र दिवस की महत्वता और संविधान के मूल उद्देश्यों को बताया साथ ही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी प्रकाश डाला। ध्वजारोहण किया, झण्डा फहराने के बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस की महत्वता और संविधान के मूल उद्देश्यों को बताया साथ ही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी प्रकाश डाला।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों एवं प्रबुद्धजनों, जनपदवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है और प्रत्येक देशवासी को इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि एक जुट होकर देश की एकता अखंडता को कायम रखने के लिए संकल्प लें जिससे हमारा देश तेजी से तरक्की करें और नए आयामों को हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तरक्की के मुकाम पर पहुंचे हिंदुस्तान की इस महान उपलब्धि का मुख्य कारण है, हमारे गौरवशाली लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान। उन्होंने कहा कि हम जिस पद पर कार्य कर रहे हैं यदि आपके पास कोई व्यक्ति समस्या लेकर आता है, तो उसकी समस्या का समाधान करें, जिससे आपके प्रति अच्छी सोच आमजन के प्रति जागृत हो। आजादी हासिल करने के बाद देश ने विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं जिसके लिए सभी देशवासियों को नाज है। उन्होंने कहा कि जाति वर्ग तथा धर्म के भेदभाव को बुलाकर देश की तरक्की के लिए एक जुट होकर सक्रिय योगदान दें। हम सबको सभी लोगों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए हमें अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी तथा निष्पक्षता पूर्वक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी आजादी को कायम रखते हुए देशहित में काम करें सभी अधिकारी अपने पद पर ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गरीबों, मजदूरों, असहायों को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उनकी आर्थिक शैक्षिक एवं सामाजिक स्थिति को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंच पहुचाकर उन्हें लाभांवित करें, तभी अमर शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु आरती साहू सहित आदि कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें