www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

जिला महिला चिकित्सालय उरई

(उरईजालौन) उरई; राष्ट्रीय पल्स पोलियो महा अभियान आज 10 /12 2023 के बूथ दिवस के अवसर जिला महिला चिकित्सालय उरई परिसर में स्थापित पोलियों बूथ का शुभारम्भ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा 0-5 वर्ष के बच्चो को पोलियो की 2 बूंद पिलवाकर किया गया तथा जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपद वासियो से 0-5 वर्ष के बच्चो पोलियो ड्राप की दो बूंद पिलाने की अपील की जिससे भारत को पोलियो मुक्त रखा जा सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा ने अपने करकमलो द्वारा 0-5 वर्ष के बच्चों को दों बूँद पोलियो की दवा पिलाई एवं जनपद वासियो, से अनुरोध किया कि अपने तथा अपने अडोस पडोस के 0-5 वर्ष के बच्चो को नजदीकी बूथ पर ले जाकर दवा पिलायें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय उरई डा. अवनीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय उरई डॉ .सुनीता बनौधा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एस. डी. चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. देवेन्द्र कुमार मिटौरिया, एसएमओ डा। अनविता मिश्रा डब्लूएचओ, बाल रोग विशेषज्ञ डा। एस. के. पाल, वरिष्ठ परामर्शदाता डा. संजीव प्रभाकर, चिकित्सा अधिकारी डा. पवन सेंन, संजीव गहोई समाज सेवी तथा यूएनडीपी के जनपद प्रतिनिधि अजय महतेले, यूनिसेफ के जनपद प्रतिनिधि अमर सिंह आदि उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.डी. शर्मा ने अपने सम्बोधन में उपस्थित लाभार्थियों की माताओं को अपने बच्चों का समय से सम्पूर्ण टीकाकरण कराये जाने के फायदे के वारे में बताया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिलाचिकित्सालय उरई ने बच्चों को 06 माह तक केवल माँ के स्तनपान के महत्व के सम्बन्ध में बताया अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीरेन्द्र सिंह, ने धात्री माताओं को पोषण एवं जेएसबाई योजना के सम्बन्ध में बताया। अन्त में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. देवेन्द्र भिटौरिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एन. डी. शर्मा द्वारा उमरार खेरा उरई अवर्न बूथ का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय 12 बच्चो को दवा पिलाई गई, इसके पश्चात तुफैलपुरवा अर्वन बूथ का निरीक्षण किया निरीक्षण के समय 26 बच्चो को पोलियो दवा पिलाइ गई, एवं कोंच बसस्टेंड पर स्थापित ट्राजिट टीम/बूथ का निरीक्षण किया जिसमे टीम के सभी सदस्य उपस्थिति नही थे, उपस्थिति बैक्सीनेटर द्वारा टेलीसीट के अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई, जिसमे 37 बच्चो को दवा पिलाई गई थी। टीम के सभी सदस्य न मिलने के सम्बन्ध मे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा श्री संजीव कुमार अर्बन को-आर्डी नेटर को निर्देशत किया गया सभी टीमो को माईकोप्लान की कॉपी उपलब्ध कराई जाये एवं टीम क्षेत्र में समय से उपस्थिति हो यह सुनिश्चित किया जाये।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *