www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️



(उरईजालौन)आज पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने उरई में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के स्टाफ के साथ क्रिकेट मैच के आयोजन में भाग लिया । हमारी ऐसोसिएशन की क्रिकेट टीम की कप्तानी हवलदार रविंद्र सिंह राठौड़ ने की । स्कूल के प्रबंधक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर शत्रुघ्न सिंह ने टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की टीम जिले में बड़ा ही अब्बल दर्जे का काम कर रही है जिससे हम सभी प्रभावित हैं। पूर्व सैनिकों में उपाध्यक्ष धर्मगुरु शत्रुघ्न सिंह सेंगर के साथ हवलदार रविंद्र सिंह राठौड़ हवलदार राघवेंद्र सिंह सेंगर हवलदार जितेंद्र कुमार गुबरेले कैप्टन संतोष रैकवार हवलदार रविंद्र कुमार शर्मा (देसी रसोई) हवलदार सुनील सिंह गुर्जर सूबेदार पुष्कर नाथ, हवलदार दीपेश सिंह राजावत , हवलदार जबर सिंह , हवलदार अनिरुद्ध दीबोलिया, हवलदार अनुज कुमार और श्री प्रमोद कुमार पाल (मीडिया प्रभारी) उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *