{“_id”:”6739ac99a22540a0a90c97bb”,”slug”:”jalaun-fire-fire-broke-out-in-a-saree-shop-people-were-able-to-control-it-by-starting-their-own-submersibles-2024-11-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun Fire: साड़ी की दुकान में लगी आग…लाखों का नुकसान, लोगों ने अपनी-अपनी सबमर्सिबल चालू कर पाया काबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Jalaun Fire Fire broke out in a saree shop people were able to control it by starting their own submersibles

jalaun fire accident
– फोटो : amar ujala

विस्तार


जालौन जिले के कोंच कस्बे में संदिग्ध हालत में साड़ी की दुकान में आग लग गई। आधी रात छत पर सो रहे दुकान मालिक को धुंआ और आग को दुर्गंध से आग की जानकारी हुई। परिजनों को चिख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने अपनी-अपनी सबमर्सिबल चालू कर बड़ी मुश्किल में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा माल स्वाहा हो चुका था।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आग में लगभग बीस लाख का नुकसान बताया जा रहा हैं। कस्बे के प्रताप नगर निवासी अमित सकेरे पुत्र महावीर शरण सकेरे नीचे पूर्वी साड़ी सेंटर की दुकान किए है और ऊपर अपना निवास बनाए हुए हैं। शनिवार की आधी रात जब वह सो रहे थे, तभी धुंआ व आग की दुर्गंध से उनकी आंख खुल गई और उन्होंने यहां वहां देखा तो नीचे साड़ी की भीषण आग लगी हुई थी।

आग देखते ही घर मे चिख-पुकार मच गई और आ पास के लोग जगकर बाहर आ गए। तत्काल पड़ोसियों ने अपनी-अपनी सबमर्सिबल चालू करआग पर काबू पाया, तब तक सारा माल स्वाहा हो चुका था। आग में लगभग बीस लाख का नुकसान बताया जा रहा हैं। सूचना पर खेड़ा चौकी इंचार्ज संतराम कुशवाहा, मंडी चौकी इंचार्ज नितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *