
पर्वत सिंह बादल उरई जालौन ✍🏻 (उरईजालौन) जनपद : आज जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी डाॅ0 जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में आगामी क्रिसमस पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु विशेष अभियान चलाकर नमूनें संग्रहीत किये गये। जालौन तहसील में स्थित गोल्डन बेकरी प्रो0 जुनैद अहमद नि0 शाहगंज जालौन की बेकरी से खाद्य पदार्थ चाकलेट केक के 02 नमूनें, टेस्टी डिलाइट बेकरी प्रो0 रहीस अली नि0 शाहगंज जालौन की बेकरी से क्रीमरोल व पेटीज, उरई नगर पालिका से बजाज बेकर्स राजमार्ग उरई से खाद्य पदार्थ केक, चावला बेकर्स राजमार्ग उरई से केक, बजरिया में स्थित नईम की बेकरी से खाद्य पदार्थ मैदा व बन (पाव), बजरिया में स्थित फरजान शेख के परिसर से खाद्य पदार्थ केक, स्टेशन रोड़ उरई स्थित सतीश चन्द्र गुप्ता के परिसर से खाद्य पदार्थ केक, स्टेशन रोड टाउन हाल के पास स्थित श्री श्याम भोजनालय से खाद्य पदार्थ अरहर की दाल का नमूना संग्रहित किया गया। तहसील कोंच में स्थित श्री बालाजी कन्फैक्शनरी प्रो0 रोहित कुमार के परिसर से केक, सन्तोष कुमार के परिसर से खाद्य पदार्थ मैदा का नमूना। जतिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वारा बताया गया है कि संग्रहित कुल 13 नमूनों को जाॅच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाॅच रिर्पोट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। टीम में जतिन कुमार सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रेम कुमार त्रिपाठी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार संखवार, सुनील कुमार, कन्हैया लाल यादव, महेश प्रसाद मौजूद रहें।
