{“_id”:”67440f4a721f3c82270c35fc”,”slug”:”jalaun-girl-crushed-to-death-while-getting-down-from-school-bus-2024-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: स्कूली बस से उतर रही बच्ची की कुचलकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Jalaun: Girl crushed to death while getting down from school bus

बच्ची की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


स्कूली बस से उतर रही बच्ची के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से स्कूल प्रबंधन में खलबली मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

एट थाना क्षेत्र के बर्ध गांव निवासी कौशलेंद्र सिंह की पत्नी मांडवी अपने दो बच्चों राधिका (08) व हर्ष (6) के साथ शहर के पाठकपुर में किराए के मकान में रहकर बच्चों को शहर की कोक रोड स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ा रही हैं। जबकि कौशलेंद्र गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। सोमवार सुबह दोनों बच्चे बस से स्कूल के लिए निकले थे, स्कूल पहुंचने पर उतरते समय राधिका नीचे गिर गई, तभी बस चालक ने लापरवाही से उसके ऊपर पहिया चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से स्कूल में खलबली मच गई। सूचना पर परिजन व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *