Jalaun: Groom went missing after refusing to give Pulsar bike, bride kept waiting

बरात न आने के बाद गुमसुम बैठी पूजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दहेज में डीलक्स कू जगह पल्सर देने की हामी न भरने पर दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। बरात न आने से परिजनों में खलबली मच गई। दूल्हे के पिता का कहना है कि उसका बेटा कहीं गुम हो गया है। लड़की के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गांव निवासी राजवीर कठेरिया की पुत्री पूजा की शादी कुठौंद थाना क्षेत्र के ईकों गांव निवासी माता प्रसाद कठेरिया के पुत्र विकास से तय हुई थी।

बरात 25 नवंबर सोमवार को शालिनी गेस्ट हाउस में आनी थी। लेकिन रात तक बरात न आने पर लड़की के पिता राजवीर ने लड़के के पिता माता प्रसाद से बरात न आने को लेकर जानकारी की। तब माता प्रसाद ने बताया कि दूल्हा विकास लापता हो गया हैं। दूल्हे के लापता होने की बात सुनकर लड़की पक्ष में खलबली मच गई। बरात न आने से नाराज पिता राजवीर कठेरिया बेटी पूजा को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाल पप्पू सिंह ने बताया कि जब लड़के के पिता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उसका बेटा कहीं गुम हो गया है।

उसने कुठौंद थाने में इसकी तहरीर भी दी है। राजवीर कठेरिया ने बताया कि बीएड कर रही पुत्री की शादी दो साल पहले दिल्ली में कोचिंग कर रहे विकास से तय कर दी थी। ढाई लाख रुपये व डीलक्स बाइक तय थी। शादी के पहले दूल्हे ने पल्सर बाइक की मांग की। बताया कि बरात के समय दूल्हा गायब होना नीयत में खोट लग रही हैं। कोतवाल पप्पू सिंह यादव का कहना हैं कि शादी में खर्च धनराशि का पैसा देने के लिए लड़के के पिता ने दस दिन का समय मांगा हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *