http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई( ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️ 🧶 🧶 🧶 🧶 🧶 ( उरईजालौन) उरई:  12/06/2025 को जनपद जालौन में शासन की यह प्राथमिकता है कि वर्ष 2027 तक प्रदेश सरकार को बाल श्रम से मुक्त किया जाना है। श्रम आयुक्त  उ०प्र० सरकार के पत्र दिनांक 11.06.2025 के क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय बाल-श्रम निषेध दिवस 2025 पर दिनांक 12 जून 2025 से 17 जून 2025 के मध्य बाल श्रम निषेध सप्ताह आयोजित किया जाना है।
उक्त आदेशों के परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 12.06.2025 को अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बाल-श्रम उन्मूलन के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान किया गया। उक्त रैली में जगदीश वर्मा श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उरई, रमेन्द्र मोहन श्रम प्रवर्तन अधिकारी कोंच, अमरेन्द्र पौत्स्यायनबजिला प्रोवेशन अधिकारी, ए०एच०टी०यू० से विशेश्वर सिंह व अंकित कुमार, बाल कल्याण समिति से आदर्श, सुरेश, राहुल व वीर सिंह, चाइल्ड लाईन से सुश्री दीप्ति, सुश्री रजनी एवं सुश्री मिलन, श्रम विभाग से रोहित कुमार दीक्षित एवं रंजीत पाल, जन साहस संस्था (एन०जी०ओ०) की ओर से नन्द कुमार, पंचम सिंह, राहुल यादव, आदिल खान एवं प्रद्युमन, मजदूर की ओर से देवेन्द्र आजाद एवं नवीन आजाद उपस्थित रहें।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *