www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

जिला कारागार उरई जनपद जालौन

(उरई जालौन ) उरई; जिला जालौन न्यायालय जज लल्लू सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी व पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा IPS व C .M.O. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन,व C.G.M.रेनू यादव द्वारा संयुक्त रूप से जेल कारागार का निरीक्षण किया गया। जेल में सर्वप्रथम महिला बैरक जाकर महिलाओं और उनके साथ रह रहे बच्चों का हाल जाना। इसके उपरांत अस्पताल वार्ड में भारती बंदियों की समीक्षा की। जिला कारागार में निरूद्ध 18 से 21 वर्ष के बच्चों की बैरक में जाकर समीक्षा की गई। संयुक्त टीम द्वारा जेल की साफ सफाई की सन्तोष व्यक्त किया तथा ऐसे बंदी जिनको विधिक सहायता की आवश्यकता है के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला कारागार के स्वस्थ वातावरण के लिए किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो ऐसे सहयोग का आश्वासन दिया गया। अंत में जिला कारागार उरई को प्रदेश की सबसे अच्छी जेल बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक नीरज देव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा उपकारापाल अमर सिंह व आरती पटेल तथा चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राहुल बर्मन उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *