(उरईजालौन) कालपी; लगभग तेरह चौदह दिनों से कोतवाली के चक्कर काट रहे व्यक्ति ने अपनी सारी पीडा़ लिखकर दी कि मेरी पत्नी को उसके भाईयों ने ही कैद कर रखा है सिर्फ एकबार हमसे मिलवा दो मुझे शक है कि कहीं मेरी पत्नी के साथ उसके भाइयों ने कुछ गलत तो नहीं कर दिया पर कालपी पुलिस की लापरवाही तब सामने आई जब सब कुछ जानते हुए भी उसने व्यक्ति को उसकी पत्नी से मिलवाना मुनासिब नहीं समझा आखिर थक हार कर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए अपनी पत्नी से मिलवाने का प्रार्थना पत्र दिया !
पीड़ित जाहिद बेग पुत्र दाऊद बेग निवासी ग्राम गुलौली थाना कालपी ने दिनांक 27-09-2024 को कोतवाली कालपी में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि मेरा निकाह दिनांक 01-02-2024 को नरगिस पुत्री स्व.समीम कुरैशी निवासी मुंह. अदलसरांय कस्बा व थाना कालपी से मुस्लिम रीत रिवाज के साथ हुआ था ! इस शादी से नरगिस के परिवार वाले क्षुब्द थे पर हम दोनों पति पत्नी हसी खुशी से अपना जीवन यापन कर लहे थे !
घटना 06-09-2024 की सुबह लगभग 9 बजे की है प्रार्थी अजमेर शरीफ से अपने घर गुलौली आ रहा था तभी फाइम कुरैशी व सैफ कुरैशी पुत्र स्व शमीम कुरैशी निवासी अदलसराय कस्बा व थाना कालपी मिले और मेरी पत्नी को हसी खुशी से पंद्रह दिन के लिए ले गए। मेरी पत्नी ने मुझे बताया की उपरोक्त मेरा दूसरा निकाह करना चाहते हैं पर मेने मना कर दिया उसके बाद से ही मेरी पत्नी का मोबाइल बंद बता है। प्रार्थी ने कई बार पत्नी के भाईयो से संपर्क किया तो उक्त लोगो ने प्रार्थी को गाली गलौज व जान से मार देने तथा झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी। प्रार्थी को भय प्राप्त हो गया है प्रार्थी को शक है की कही मेरी पत्नी ने दूसरा निकाह करने से मना कर दिया कही उक्त लोगों ने मेरे पत्नी के साथ कुछ गलत न कर दिया हो। प्रार्थी ने कोतवाली कालपी में प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाई थी की मेरी पत्नी को मुझसे मिलवाया जाए परंतु लगभग चौदह दिन बीत जाने के बाद भी कोतवाली कालपी पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तब मेने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई की मेरी पत्नी को बरामद कर मुझसे मिलवाया जाए।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें