Jalaun News: खेत में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
{“_id”:”67dc06d07c683d0bf70a94c2″,”slug”:”jalaun-misdeed-with-teenager-in-the-field-police-arrested-the-accused-and-sent-him-to-jail-2025-03-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: युवक ने किशोरी से खेत में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्यारहवीं की छात्रा से युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्रा अपनी मानसिक बीमार मां के साथ खेत में पिता को खाना देने जा रही थी। बुधवार को एक गांव निवासी छात्रा अपनी मानसिक अस्वस्थ मां के साथ पिता को खेत पर खाना देने जा रही थी। तभी गांव का ही एक युवक पीछे आया और मौका देखकर छात्रा को पकड़कर दूसरे खेत में ले गया। इसकी भनक तक मां को नहीं लगी। इसके बाद उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, मां अकेली खेत पर पहुंची तो पिता ने बेटी के बारे में पूछा। जिस पर मां ने कहा कि वह पीछे आ रही है।
उधर, खेत के पास से निकल रहे गांव के ही एक लड़के ने जब छात्रा की चीख सुनी तो वहां पहुंचा। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। जानकारी पर पिता ने आटा पुलिस को बुधवार रात में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आटा थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।