http://www.a2znewsup.com


पर्वत सिंह बादल उरई (ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️
(उरईजालौन) उरई: दिनांक 07/05/ 2025 बुधवार को सुबह 5.30 बजे N.H. झांसी – कानपुर पर  गिरथान के पास बेकाबू कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई।कर्नाटक नंबर की कार KA 04NA 2992 डिवाइडर तोड़ कर ट्रक से टकरा गई। फिर ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में डॉक्टर समेत परिवार के 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो घायलों की हालत गंभीर  हैं। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान घायलों की  हालत गंभीर बताई। और कानपुर रिफर किया , मृतकों में डॉक्टर पति-पत्नी और बेटा-बेटी भी शामिल हैं। यह परिवार बहराइच के मोतीपुर से बेंगलुरु जा रहा था। तभी National Highway  पर सड़क  दुघर्टना हो गई जिसमे कार मे सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हादसा बुधवार को सुबह 5.30 बजे नेशनल हाईवे -27 पर गिरथान गांव के पास हुआ। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन घायलों को निकालने में सफल नहीं हुए। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने कार को गैस कटर से काटकर लोगों को बाहर निकाला। करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू चला। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 घायलों को जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया।
गैस कटर से कार की दरवाजे काटकर लोगों को बाहर निकाला एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- हादसे के बाद हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखा तो कार में लोग फंसे थे। वे सीट में बुरी तरह से फंसे हुए थे। उन्हें निकालने की हर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। घटना ऐट थाना की बताई जा रही। थोड़ी देर बाद एट थाना पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैस कटर से कार के दरवाजे व अन्य जगहों को काटा। करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू चला। डॉक्टर बृजेश कार के इंजन में बुरी तरह फंसे थे। उनको रेस्क्यू करने में सबसे ज्यादा समय लगा। पुलिस टीम ने क्रेन और अन्य संसाधनों से ट्रक और कार को अलग किया। इसके बाद सभी 8 लोगों को बाहर निकाला गया। उनमें से 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2 घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया। सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में बच्ची मानवी की भी मौत हो गई।
हादसे में डॉक्टर बृजेश, उनकी पत्नी प्रीति, बेटा अत्ताशय, बेटी मानवी, साली संगीता और उनकी बेटी मिटीका की मौत हो गई है। संगीता के नियंक्तिन बजेश, सिद्दीका की मौत हुई है। संगीता के पति अंकित, बृजेश की बेटी मंदा घायल हैं
पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार से आठों लोगों को बाहर निकाला।
बेंगलुरु में अपना अस्पताल बनवा रहे थे बृजेश
बृजेश बहराइच के मोतीपुर के एकघरा गांव के रहने वाले थे। वो पेशे से डॉक्टर थे। वहीं बेंगलुरु में अपना प्राइवेट अस्पताल बनवा रहे थे। बृजेश अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। अब घर पर सिर्फ इनकी बुजुर्ग मां बची हैं, जिन्हें हादसे की जानकारी नहीं दी गई है।
वहीं. घायल अंकित थाना खैरी घाट इलाके के वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे रास्ते में
झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। झपकी आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर तोड़कर झांसी की ओर से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief) Jalaun✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *