www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻
(उरई जालौन ) उरई; उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 /09/2024 को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु जनपद न्यायाधीश अचल सचदेव के कुशल मार्ग दर्शन में डाक विभाग,G.R.P. आदि विभिन्न विभागोें के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला जज राजीव सरन ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी दिनांक 14/09/2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई एवं वाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाना है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु रेलवे एवं डाक विभाग के अधिकारयों को निर्देशित किया गया। इस सम्बन्ध में सभी विभागों के परिणामोन्मुखी व सार्थक प्रयासों की आवश्यकता है। इस पर सभी अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में डाक विभाग के पोस्टमास्टर उरई प्रभात नारायण मिश्रा, रेलवे थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
