http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई( ब्यूरो चीफ जालौन )✍️

(उरईजालौन) उरई:  जनपद जालौन में आज उत्तर प्रदेश सरकार के  जल शक्ति मंत्री (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) स्वतंत्र देव सिंह ने उरई विकास प्राधिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का कलेक्ट्रेट उरई स्थित एनआईसी भवन में विधिवत लोकार्पण किया।  मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने कहा कि योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना से प्रदेश के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करा रही है और यह लोकार्पण उसी का उदाहरण है। इस अवसर पर मंत्री जी ने कुल रु. 1.48 करोड़ से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। रु. 39.42 लाख की लागत से राठ-अजनारी लिंक रोड से अजय यादव के घर होते हुए बलवीर सिंह सेंगर, इन्द्रा नगर तक सीसी रोड एवं नाली का निर्माण। रु. 24.07 लाख की लागत से धर्मा पैलेस के पास से रामेश्वर गुबरेले और प्रभा श्रीवास्तव के मकान तक लगभग 215 मीटर सीसी रोड व नाली निर्माण। रु. 16.51 लाख की लागत से कालपी रोड पर चौरासी मोड़ से रीना सिंह के मकान तक सीसी रोड और नाली निर्माण। रु. 11.37 लाख की लागत से झांसी-कानपुर रोड एनएच-25 से श्रीकांत तिवारी के मकान होते हुए गिरजा शंकर के मकान तक सीसी रोड निर्माण। रु. 9.68 लाख की लागत से वार्ड नंबर 9 इखलासपुरा बाईपास से संजीव चंसौलिया के मकान तक सीसी रोड का निर्माण। इसके अतिरिक्त रु. 47.21 लाख की लागत से एनआईसी गेट से ऑफीसर कॉलोनी धर्मा पैलेस होते हुए जालौन-चुर्खी बाईपास तक सड़क के दोनों ओर जिग जैग क्रम में सिंगल आर्म स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का भी लोकार्पण करते हुए स्विच ऑन कर संचालन प्रारंभ किया गया।कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, जल शक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जलशक्ति मंत्री ने ग्राम महोई में विकास की नई धारा बहाई — पम्प नहर का शिलान्यास, ₹29.64 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

सिंचाई, आवागमन और जल प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगी ये योजनाएं, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति.

लगभग ₹22.50 करोड़ की अतिरिक्त परियोजनाओं का शिलान्यास, किसानों और ग्रामीणों को होगा सीधा लाभ.

उत्तर प्रदेश के  जलशक्ति विभाग(सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) उ०प्र०  स्वतंत्र देव सिंह जी द्वारा आज जनपद के ग्राम महोई, तहसील माधौगढ़ में पाहुज नदी के बाएं तट पर स्थित ‘नवीन महोई पम्प नहर’ का भव्य शिलान्यास किया गया। साथ ही कुल ₹29.64 करोड़ की लागत वाली 8 परियोजनाओं का विधिवत लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण और जल संसाधन प्रबंधन के नए अध्याय की शुरुआत हुई।
       नवीन महोई पम्प नहर के निर्माण से क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। यह पम्प नहर विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जल उपलब्ध कराएगी, जहां परंपरागत सिंचाई संसाधन या तो अनुपलब्ध हैं या सीमित हैं।
लोकार्पित परियोजनाओं में सड़क मार्गों के सुधार, पुलिया निर्माण, एवं नहरों के किनारों पर सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। पहले जहां मानसून के समय मार्गों पर आवागमन बाधित होता था, वहीं अब नई सड़कों और मरम्मत कार्यों के माध्यम से सभी मौसमों में निर्बाध यात्रा संभव होगी।यह सुधार न केवल दैनिक आवागमन को आसान बनाएगा, बल्कि किसानों की उपज को मंडियों तक पहुँचाने में भी मददगार साबित होगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
     इन परियोजनाओं में नहरों का पुनर्स्थापन एवं सुदृढ़ीकरण भी एक अहम हिस्सा रहा। दशकों पुरानी नहरों की मरम्मत कर उन्हें जल वहन योग्य बनाया गया है। इससे जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हुई है, और जल रिसाव जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाया गया है।
आज के कार्यक्रम में लगभग ₹22.50 करोड़ की लागत से बनने वाली नई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। ये परियोजनाएं आगामी समय में क्षेत्रीय जल संसाधनों और ग्रामीण ढांचे के और अधिक विस्तार में सहायक होंगी।
   इस अवसर पर ग्राम महोई और आसपास के ग्रामीणों में अत्यंत उत्साह का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब खेतों को समय पर सिंचाई मिल पाएगी, और फसलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन भी बढ़ेगा।ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों ने कहा कि सड़कें और जल प्रबंधन की सुविधाएं उनके जीवन को सरल बना रही हैं, जिससे सरकार की योजनाओं पर जनविश्वास और मजबूत हुआ है। इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से यह स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश सरकार गाँव, किसान और गरीब के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
    इस दौरान जलशक्ति मंत्री जी ने कहा कि जल और जीवन का गहरा रिश्ता है। हमारी सरकार का हर कदम जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार और ग्रामीण उत्थान को समर्पित है। हम हर खेत तक पानी पहुँचाकर ही दम लेंगे। ग्राम महोई में आज का कार्यक्रम केवल शिलान्यास और लोकार्पण का आयोजन नहीं था, यह किसानों की खुशहाली और गाँवों की तरक्की की ठोस शुरुआत है। जलशक्ति मंत्रालय के प्रयासों से जालौन अब विकास के उस पथ पर है, जहाँ हर खेत हरा-भरा होगा, हर घर जलयुक्त और हर रास्ता सुरक्षित। सरकार की यह दूरदर्शी पहल प्रदेश को ‘समृद्ध उत्तर प्रदेश’ की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उर्विजा दीक्षित,विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *