Jalaun News:कुठौंद शाख की रिटेनिंग वॉल टूटी, अब सात से मिलेगा पानी – Retaining Wall Of Kuthaund Branch Collapses; Water Supply To Resume From The 7th

उरई। कुठौंद शाख नहर से सिंचाई के लिए पानी मिलने का इंतजार कर रहे किसानों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। नहर की बाईं पटरी पर बनी रिटेनिंग वॉल अचानक टूट जाने से पानी छोड़ने का कार्यक्रम टाल दिया गया है। अब सात नवंबर से नहर का संचालन शुरू करने की तैयारी है। बेतवा नहर प्रखंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कुठौंद शाख में 31 अक्तूबर से पानी छोड़ा जाना था। इसके लिए पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी, लेकिन नहर के शुरुआती हिस्से में हेड से करीब 400 मीटर की दूरी पर बाईं पटरी की रिटेनिंग वॉल अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। इससे नहर का संचालन शुरू नहीं किया जा सका।…




Source

अभी अभी की खबरें