उरई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र सौरभ व्यास की स्मृति में साहसिक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व छात्र सौरभ व्यास ने सन 2003 की भयावह बाढ़ में बचाव में अपना जीवन बलिदान कर दिया था। तबसे उन्हीं की स्मृति में विद्यालय में प्रत्येक वर्ष यह प्रतियोगिता होती है।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बालिका की जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंशिका ने पहला, तनु ने दूसरा, मानसी ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग में सुमित पहले, विशाल दूसरे और अनिकेत तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अंशिका का पहला, हिमांशी का दूसरा स्थान रहा। बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में प्रशांत पहले, अच्छे सिंह दूसरे, ओम सोनी तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में एंजिल पहले, आर्या गुप्ता दूसरे, आर्या शर्मा तीसरे स्थान पर रही।
बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में शुभ पहले, गोपालजी दूसरे, अर्पित तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में प्रशांत यादव पहले, राहुल दूसरे और शिवम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में सौरभ प्रथम, गौरव पाल दूसरे, विशाल तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों में 3000 मीटर दौड़ में संगम पहले, अनामिका दूसरे व शिवानी तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक में रामबाबू स्वामी एवं अशोक द्विवेदी, अमित पाठक व इनाम सिंह रहे। संचालन गोविंद श्याम ने किया। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष अरविंद गौतम, प्रबंधक शरद शर्मा, योगेंद्र निरंजन, रामगोपाल त्रिपाठी, दीपेश व्यास, गौरव, प्रलुव्य निरंजन भी मौजूद रहे।