उरई। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में घमासान शुरू हो गया है। इस चुनाव में इस बार अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। अध्यक्ष पद के लिए तीन ने नामांकन किया। महासचिव पद के लिए एक ने अपना नाम वापस ले लिया, अब इस पद पर भी तीन लोग मैदान में हैं। उपाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में दोनों को निर्विरोध चुन लिया गया है। 27 जुलाई को 1397 अधिवक्ता अपना नेता चुनेंगे।

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में आठ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। जिला न्यायालय स्थित राजेंद्र रावत सभागार में 12 जुलाई को मुख्य चुनाव अधिकारी धीरेंद्र कुमार गुप्ता की देखरेख में 37 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। शुक्रवार को नामांकन वापसी में आठ ने नाम वापस ले लिए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अब अध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार मिश्रा, राजेश सक्सेना, गिरीश कुमार श्रीवास्तव के बीच मुकाबला होगा। महासचिव पद पर सौरभ शुक्ला के नाम वापसी लेने के बाद अब कृष्णकांत शर्मा, आलोक दीक्षित, ज्ञानेंद्र सिंह राजावत के बीच टक्कर होगी। कलेक्ट्रेट प्रभारी पद पर इंद्रजीत सिंह और रामप्रकाश पाल का आमना सामना रहेगा। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कुमार और मंगलेश तिवारी ने नाम वापस लिए। इस पद पर गोविंद सिंह, मैराज सिद्दीकी और सौरभ पांडेय के बीच मुकाबला होगा।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ सोनी और ध्रुव प्रताप सिंह गुर्जर के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष गोविंद चतुर्वेदी और संयुक्त सचिव में गोविंद सिंह, मेराज अहमद सिद्दकी, सौरभ पांडेय को निर्विरोध चुना गया। कनिष्ठ सहायक संगप्रिय, प्रदुम कुमार सीरौठिया, अलीशा, अंशुमान दीक्षित, लोकेंद्र सिंह, भरत कुमार यादव और वरिष्ठ सदस्य में विशंभर दयाल, अवधेश कुमार निरंजन, अफताब अहमद सिद्दीकी, शिव कुमार स्वर्णकार, धीरेंद्र तिवारी, विनय पांडेय को निर्विरोध चुना गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *