उरई। कलह के चलते महिला ने जहर खा लिया। अचेत होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना गांव निवासी धीरेंद्र की 32 वर्षीय पत्नी सर्वेश कुमारी ने शुक्रवार की रात जहर खा लिया। मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि पति धर्मेद्र और ससुराल उसे परेशान करते थे। उसके एक पुत्री और एक पुत्र हैं।
