फोटो 17 -मौके पर छानबीन करते सीओ व कोतवाल। संवाद

किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

शनिवार को गांव के ही किशोर का मिला था शव

संवाद न्यूज एजेंसी

कोंच। पचीपुरा कलां गांव में 12 घंटे के भीतर खुदकुशी की सनसनीखेज दो घटनाएं हुईं। शनिवार देर रात किशोर का शव मिलने के बाद रविवार सुबह किशोरी ने कमरे में हुक से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह परिजन उसके कमरे में गए तो शव लटका देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोतवाली क्षेत्र के पचीपुरा कलां गांव में रविवार सुबह हर्षवर्धन अहिरवार की बेटी दीक्षा (17) ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पिता ने बताया कि वह पेट दर्द से पीड़ित थी। काफी समय से उसका इलाज चल रहा था लेकिन, आराम न मिलने से वह परेशान रहती थी।

वहीं दीक्षा और अंशु की मौतों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें