कालपी। संदिग्ध हालात में किशोर का शव गांव के बाहर लगे पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने जब शव लटका देखा तो इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

कोतवाली क्षेत्र के रायड़ दिवारा गांव निवासी गोकुल निषाद के 17 वर्षीय पुत्र जयकरन उर्फ भोला का शव गुरुवार की देर शाम गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ से लटका मिला। शाम को जानवर लेकर लौट रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुुलिस को मृतक के भाई भगत निषाद ने बताया कि वह गांव की ही एक लड़की से बात करता था।

आरोप है कि जानकारी होने पर लड़की के परिजनों ने गुरुवार को ही उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वह घर से निकल गया था। उन्होंने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गांव में खेतीबाड़ी में पिता का सहयोग करता था। उसकी मौत से मां श्यामसखी सहित अन्य परिज बेहाल हैं। कोतवाल कामता प्रसाद का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *