एट। डीजल लेकर खेत पर जा रहे किसान को बाइक ने टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। चालक बाइक छोड़कर भाग गया।
थाना क्षेत्र के वर्ध गांव निवासी रमेश चंद्र (50) रविवार की रात खेत की सिंचाई कर थे। इंजन का डीजल खत्म हो जाने पर डीजल लेने कुछ दूर स्थित पेट्रोलपंप पर गए थे। रात करीब दस बजे वह डीजल लेकर पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान एट की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पत्नी मुन्नी देवी सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।