उरई। किसान ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। राहगीरों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी।

डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा निवासी मस्तराम (40) गुरुवार को बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गए थे। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह उसका शव शहर कोतवाली क्षेत्र के रिनिया फाटक के पास निकली झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी करते थे। खेत में मटर की फसल बोई है। इस कारण वह खेत पर ही अधिक समय गुजारते थे। आत्महत्या क्यों की परिजन उसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *