उरई। कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची महिला दुकानदार ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक उसमें रखा सामान पूरी तरह से जल गया। महिला ने एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी साधना पत्नी अरविंद बाइपास पर कॉस्टमेटिक की दुकान किए है। शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे पड़ोसियों ने उसे जानकारी दी कि उसकी दुकान में आग लग गई है। जानकारी पाकर पहुंची महिला ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जल गया।

महिला का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने उसकी दुकान में आग लगाई है। दो महीने पहले भी उसकी दुकान में आग लग चुकी है। आग से उसका करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें