संवाद न्यूज एजेंसी
जोल्हूपुर। अवैध खनन को रोकने के उद्देश्य से कई विभागों की संयुक्त टीमों ने जोल्हूपुर मोड़ पर चेकिंग की। जिसमें गाड़ियों को रोककर माइनिंग टैग भी लगाए गए।
खनिज अधिकारी राजेश कुमार, एआरटीओ विनय पांडेय, नायब तहसीलदार हरदीप सिंह, एसआई अभिषेक सिंह अषित मिश्रा आदि ने संयुक्त रुप से अभियान चलाया। इसमें जोल्हूपुर मोड पर चलने वाली खनिज गाड़ियों का निरीक्षण किया।
एआरटीओ ने शताब्दी ट्रेवल, टेंपो ई रिक्शा की चेकिंग की। जिसमें 12 वाहनों के चालान किए। खनन अधिकारी ने बताया की ओवरलोड जाने वाले गाड़ियों के ड्राइवर व मालिक गाड़ियों के नंबर में कपड़ा लपेटकर या उसमें कुछ लगा देते हैं। इससे वह सीसीटीवी कैमरा में नहीं दिखाई पड़ते हैं। जिसके चलते ओवरलोड पर लगाम नहीं लग पा रही हैं। इसके समस्या से निजात पाने के लिए माइनिंग टैग प्रत्येक गाड़ी में लगाए जा रहे हैं। जिससे निकलने वाली वाहनों को देखेंगे और विभाग में होने वाले खनन को मिलाएंगे।
